“एक टीम की ताकत उसका व्यक्तिगत सदस्य है, (दूसरी ओर) प्रत्येक सदस्य की ताकत है टीम,” अमेरिका के बास्केटबॉल खेल के सफल कोच माने जाने वाले फिल जैक्सन का यह कथन है।
इस कथन को देखें तो जैक्सन ने पांच बातों की ओर ध्यान आकर्षित किया है। एक – टीम की ताकत, दो – व्यक्तिगत सदस्य की ताकत, तीन – परस्पर निर्भरता, चार – टीम वर्क और एकता और पांच – नेतृत्व और सहयोग।
किसी भी टीम की ताकत अर्थात सामूहिक शक्ति होती है। किसी सामूहिक खेल को या किसी बड़े कार्य को अंजाम देने के लिए एक टीम की ताकत केवल व्यक्तिगत प्रतिभाओं का योग नहीं होती है, बल्कि टीम सदस्यों के बीच सहयोग, समन्वय और तालमेल से उत्पन्न होती है।
यह जरूर है की टीम के प्रत्येक सदस्य में एक प्रतिभा होती है। जो टीम की समग्र क्षमता में योगदान देती है। अगर टीम के सदस्य की ताकत कमजोर हो जाती है, या उससे कुछ चूक हो जाती है, या उसके साथ समन्वय या तालमेल में कुछ चूक हो जाती है तो पूरी टीम की क्षमता पर उसका असर होता है।
टीम के हर सदस्य के बीच परस्पर सहयोग, समन्वय और तालमेल के साथ भरोसे की आवश्यकता होती है। इससे ही टीम के प्रत्येक सदस्य को टीम का हिस्सा होने का एहसास होता है।
टीमवर्क और एकता के बिना सफलता हासिल नहीं हो सकती है। क्योंकि जैसे पहले भी कहा है की टीम में केवल प्रतिभाशाली व्यक्ति होने से सफलता हासिल नहीं होगी बल्कि उनका एक दूसरे को पूरक होना और उन सभी एकता होना, एकजुट इकाई के रूप में व्यवहार करना आवश्यक है।
खेल में पहले से खेल के नियम तथा अनेक रण-नीतियां तय होते हैं। प्रत्येक सदस्य किस प्रकार से उन रण-नीतियों व नियमों को एक दूसरे के साथ संकेतों को समझते हैं और पालन करते उसपर उनकी टीम की सफलता निर्भर होती है।
इसके लिए हर टीम के कोच को टीम के प्रत्येक सदस्य के मन में सहयोग, समन्वय, तालमेल और एक दूसरे पर भरोसा प्रज्वलित रखना होता है।
टीम का नेतृत्व करने वाले व्यक्ति(यों) को चाहिए की वह प्रत्येक सदस्य को इस प्रकार प्रोत्साहित करें की वह सदस्य अपनी भूमिका समझें, एक-दूसरों की शक्तियों को सराहना करें और समान लक्ष्य की दिशा में मिलकर काम करें।
अंतिम में सिख यही है की सफल टीम की रचना अर्थात सदस्यों की ताकत, सभी की ताकत का एकीकृत, सहयोगात्मक प्रयास का निर्बाध एकीकरण होता है।
===
*”The strength of a team is each individual member. The strength of each member is the team.” – Phil Jackson*
======
*Take Action to Make Great India.*
*We are Indian Firstly and Lastly.*
===
*Join BS4 Campaign Channel*
https://whatsapp.com/channel/0029VaF74Je7DAX3H9v2dg1S
===
