समुंदर के किनारे हमेशा ही चहल पहल रहती है और खास करके जब दिन रविवार का हो। मुंबई में तो समुंदर के किनारे आनंदोल्लास से भरपूर होते हैं। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई का जुहू बीच (समुंदर-तट) नागरिकों और सैलानियों को बहुत भाता है। हां-हां पता है, आप सोच रहे हैं कि “बात संविधान की” होनी चाहिए, लेकिन समुन्दर का किनारा कैसे यहां आया? वह भी जुहू बीच? बात जुहू बीच की इसलिए, क्योंकि, जुहू बीच के लिए आज (2 अप्रैल 2023) का दिन बहुत ही ख़ास रहा।
ख़ास इसलिए, क्योंकि आज कुछ साथियों ने यहां पर देश के नागरिकों के जिम्मेदारियों की बातचीत की। मौक़ा था संविधान को अक्षरशः लागू करने हेतु चलाया जा रहा, BS4 राष्ट्रव्यापी महाअभियान। #BS4_कैम्पेन के तहत आज जुहू बीच पर संविधान के प्रबोधक बनने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के जगह लोगों ने भारी मात्रा में “संविधान के सम्मान में” अपने हस्ताक्षर किए, बातचीत की और इस कार्य को सराहा।
#BS4_अभियान के स्वयंसेवकों ने जुहू बीच पर जाने से पहले मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन के अंधेरी रेलवे स्टेशन के पूर्व और पश्चिम ओर BS4 अभियान के अंतर्गत जन-जागरण किया।
आज के इस कार्य में मुंबई से शालिनी चव्हाण, जहींद्र चव्हाण, ललिता चव्हाण, अशोक जाधव ने अपने साथियों के साथ इस अभियान में सहभाग लिया।
#बीएस4 हस्ताक्षर के लिए बैनेर, मार्कर पेन, लोगों के हस्ताक्षर इकट्ठा करने के लिए रजिस्टर, साथ में भारतीय #भारतीय_संविधान #सम्मान_सुरक्षा_संवर्धन महाजागरण अभियान के पत्रक और जज्बा इन्हीं कुछ साधनों के साथ इन साथियों ने जुहू बीच पर हस्ताक्षर अभियान किया।
हम भी अपने इलाके के गार्डन, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि जगह जहां लोग इकट्ठा होते हैं, इस प्रकार का कार्यक्रम आसानी से कर सकते हैं। सही हैं न?
आज मुंबई में 18 जगह, तीन से पांच कार्यकर्ताओं 18 की टीमें बनाकर Mumbai BS4 Signature Campaign चला। हर जगह लोगों का प्रेरित करनेवाला प्रतिसाद मिला। #मुंबई के आज के अभियान में कुल मिलाकर 1500 लोगों ने संविधान के सम्मान में अपने हस्ताक्षर किए और अभियान के गतिविधियों के प्रति सहमती जताई। लगभग 300 लोगों ने #संविधान_प्रबोधक बनने हेतु पंजीकरण आवेदन भरा।
साधुवाद नहीं देंगे इन्हे आप?




This campagin gives a real face to india i.e. democratic india and creates citizen more responsible to their national duties towards our country india.
साधुवाद
BS4 अभियान भारत के संविधान के प्रचार का बहुत विशाल अभियान है। इससे जनता में भारतीय संविधान के प्रति सूझ बुझ और अपनत्व की भावना बढ़ेगी। लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगे। जो काम सरकारों ने करना चाहिए था वह देश की जनता कर रही है, यह एक चिंता का विषय है। परंतु लोगों का इस अभियान में जुटना आशा जगा रहा है। मैं भी इसमें सहभागी होऊंगा।
जय संविधान जय भारत!
Appreciable. Keep it up
कल का मुंबई बी एस 4 अभियान बहुत हि सफलता पूर्वक पुरा हुआ. हम लोगोने ये अभियान एक साहित्य संमेलन मे भी लागाया और अच्छा रिस्पॉन्स मिला इस अभियान को सफल बनानेवाले सभी कार्यकर्ता ओको धन्यवाद
Very good initiative for making public aware about respecting & following Constitution of India in totality. Effort of people associated with BS4 campaign is really commendable. Keep it up & all the best.
BS-4 Door to Door, सामाजिक लोकतंत्र की ओर, मिशन 2024